रश्मिका मंदणा से सगाई के बाद इंगेजमेंट रिंग पहने नज़र आए विजय देवरकोंडा

ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा से सगाई के बाद ऐक्टर विजय देवरकोंडा पहली बार सार्वजनिक रूप से नज़र आए और इस दौरान उनकी उंगली में सगाई की अंगूठी दिखी। बकौल रिपोर्ट्स, उनकी सगाई दोनों के परिवार व दोस्तों की मौजूदगी में हुई और कपल की फरवरी 2026 में शादी होगी। वहीं, दोनों एक दूसरे को 2018 से डेट कर रहे थे।