ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने उस खबर पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने निर्माताओं से अपने पालतू कुत्ते का फ्लाइट टिकट कराने को कहा है। रश्मिका ने ट्वीट किया, "इतने मतलबी मत बनो...औरा (कुत्ता) मेरे साथ नहीं आना चाहती...वह हैदराबाद में बहुत खुश है।" उन्होंने लिखा, "इस खबर ने मेरा दिन बना दिया...मेरी हंसी नहीं रुक रही।"