'रहना है तेरे दिल में' ने विश्वास दिलाया कि मैंने सही रास्ता चुना है: दीया मिर्ज़ा

ऐक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा ने फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के 20-वर्ष पूरे होने पर कहा है, "मैं बहुत आभारी हूं कि इस फिल्म और जिन लोगों के साथ मैंने काम किया, दोनों ने मुझे विश्वास दिलाया कि मैंने सही रास्ता चुना है।” गौरतलब है, दीया ने 2001 में आई इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।