निर्देशक भरतबाला और संगीतकार एआर रहमान कई सालों बाद फिल्म 'बनारस' में एक साथ लौट रहे हैं। यह फिल्म IFFI 2026 के इंडियन पैनोरमा सेक्शन में प्रीमियर होगी। पिता-बेटी के रिश्ते पर आधारित इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी, शहाना गोस्वामी और नीरज काबी हैं। शिवहंस पिक्चर्स का यह पहला हिंदी प्रोजेक्ट है।