रहमान ने रात 2:30 बजे कंपोज़ किया था 'विदा करो' गाना, स्टूडियो में लोग रोने लगे थे: इम्तियाज़

'अमर सिंह चमकीला' के निर्देशक इम्तियाज़ अली ने बताया है कि फिल्म का गाना 'विदा करो' रात 2:30 बजे कंपोज़ किया गया था। उन्होंने कहा, "एआर रहमान (गाने के कंपोज़र) ने हमें लाइट्स बंद करने को कहा...तब मैं और इरशाद कामिल (लेखक) स्टूडियो से लौटने वाले थे।" बकौल इम्तियाज़, गाना कंपोज़ होते समय स्टूडियो में कुछ लोग रोने लगे थे।