inshorts

रांची के कोर्ट ने 'जुगजुग जियो' पर रोक लगाने वाली याचिका की खारिज, 24 जून को होगी रिलीज़

रांची के एक कमर्शियल कोर्ट ने कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर फिल्म 'जुगजुग जियो' की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग वाली अर्ज़ी को सुनवाई के बाद गुरुवार को खारिज कर दिया। रांची के लेखक विशाल सिंह ने फिल्म निर्माता करण जौहर पर उनकी कहानी चुराने का आरोप लगाया था। 'जुगजुग जियो' 24 जून 2022 को रिलीज़ होने जा रही है।