inshorts

राउत का दावा- एक केंद्रीय मंत्री ने शरद पवार को दी धमकी, ट्वीट में पीएमओ को किया टैग

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि बीजेपी के एक केंद्रीय मंत्री ने एनसीपी चीफ शरद पवार को धमकी दी है। उन्होंने ट्वीट में पीएमओ को टैग कर लिखा, "धमकी मिली है कि अगर पवार ने महाविकास आघाडी सरकार को बचाने की कोशिश की तो उन्हें घर नहीं जाने दिया जाएगा।"