राखी की मां के निधन के बाद संभावना सेठ ने शेयर कीं उनसे मुलाकात की तस्वीरें, हुई आलोचना
राखी सावंत की मां के निधन के बाद उनसे मिलीं ऐक्ट्रेस संभावना सेठ ने राखी के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "हमें उन्हें बहुत सारा प्यार जताना चाहिए।" कुछ यूज़र्स ने उनकी आलोचना की और एक ने लिखा, "ऐसे समय पर कोई तस्वीरें कैसे खींच सकता है?" वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, "कुछ पल तो निजी रखिए।"