मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कहा कि अगर पॉर्न वीडियोज़ केस में राज कुंद्रा को ज़मानत मिल गई तो समाज में गलत संदेश जाएगा। अदालत में कुंद्रा की ज़मानत याचिका का विरोध करते हुए पुलिस ने कहा कि वह ब्रिटिश नागरिक होने के चलते ज़मानत मिलने पर फरार भी हो सकते हैं या ऐसा अपराध जारी रख सकते हैं।