राज ठाकरे के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, सभा के दौरान लहराई थी तलवार

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ ठाणे में हुई एक जनसभा में तलवार लहराने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं, इस मामले में एमएनएस के ठाणे (ज़िला) प्रमुख अविनाश जाधव और ठाणे (शहर) प्रमुख रविन्द्र मोरे पर भी आर्म्स एक्ट की धारा 4 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।