राज ठाकरे के बेटे ने शिंदे सरकार के आरे प्रोजेक्ट के फैसले पर उठाए सवाल, कहा- चौंकाने वाला है

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार के आरे प्रोजेक्ट के फैसले को लेकर कहा कि यह उनके व असंख्य पर्यावरण प्रेमियों के लिए चौंकाने वाला है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "अगर हमारा पर्यावरण पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा तो फिर राजनीति या शासन करने के लिए कोई नहीं बचेगा।"