inshorts

राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई की तस्वीरें सामने आईं

अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा ने शनिवार को चंडीगढ़ में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान सगाई कर ली जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। राजकुमार ने सफेद कुर्ते और चूड़ीदार के साथ मैचिंग जैकेट और स्पोर्ट्स शूज़ पहने थे जबकि पत्रलेखा सफेद रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में थीं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।