राजकुमार राव ने 11 साल तक डेट करने के बाद पत्रलेखा से की शादी, शेयर की तस्वीरें

ऐक्टर राजकुमार राव ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड और ऐक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ शादी कर ली। राव ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "11 साल के प्यार, रोमांस और दोस्ती के बाद मैंने आज अपनी सोलमेट और सबसे अच्छी दोस्त से शादी कर ली।" उन्होंने लिखा, "आज मेरे लिए आपके पति कहलाने से...बड़ी कोई खुशी नहीं है।"