राजकोट हादसे के चलते गुजरात बीजेपी ने चुनाव जीतने पर जश्न नहीं मनाने का लिया फैसला: खबर
बीजेपी की गुजरात इकाई ने राजकोट गेमिंग ज़ोन हादसे के चलते राज्यभर में लोकसभा चुनाव में जीतने पर जश्न नहीं मनाने और विजय जुलूस नहीं निकालने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात बीजेपी ने ज़िलाध्यक्षों और उम्मीदवारों को यह निर्देश जारी किया। गेमिंग ज़ोन में आग लगने से कई बच्चों समेत कम-से-कम 27 लोगों की मौत हुई थी।