inshorts

राजघाट पर बीजेपी वर्कर्स ने छिड़का 'गंगाजल', कहा- केजरीवाल ने पहुंचकर किया अशुद्ध

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें पार्टी कार्यकर्ता राजघाट के प्रांगण में 'गंगाजल' छिड़कते हुए दिख रहे हैं। बीजेपी सांसद ने वीडियो के साथ लिखा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आज अपने शराबी कदम...रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की आत्मा को बड़ा कष्ट पहुंचाया होगा।" बकौल वर्मा, "राजघाट के प्रांगण को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध किया।"