inshorts

राजनीति में खरीद-फरोख्त कोई नई बात नहीं, कांग्रेस की गलतियों को दोहरा रही बीजेपी: उमर

नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने महाराष्ट्र में जारी संकट को लेकर कहा कि भारतीय राजनीति में खरीद-फरोख्त कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा, "क्या हम 1984 में इसके शिकार नहीं थे?...कांग्रेस की गलतियों को बीजेपी दोहरा रही है।" बकौल उमर, अगर 35 विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार हैं, तो शिवसेना को सोचना होगा कि ऐसा क्यों हुआ।"