राजनीतिक कारणों से नेताजी की विरासत का आंशिक रूप से शोषण किया गया: अनीता बोस

सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनीता बोस ने सोमवार को कहा कि नेताजी की विरासत को अक्सर राजनीतिक कारणों से 'आंशिक रूप से शोषण' किया गया। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता...क्यों झांकी को शामिल नहीं किया गया, इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं...यह बहुत अज़ीब है।" दरअसल, रिपब्लिक डे परेड में प. बंगाल की झांकी शामिल नहीं की जाएगी।