कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा में दिए गए भाषण पर कहा कि यह भाषण बहुत राजनीतिक था जो कांग्रेस पर हमला करने के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है...हमें खुश होना चाहिए कि...वह हमें इस तरह देखते हैं।" बकौल थरूर, "बीजेपी असली 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग है...जिसने धर्म पर...हिंदू-मुसलमानों को बांट दिया है।"