राजपाल यादव ने यूपी में शूटिंग के समय गलती से छात्र को स्कूटर से मारी टक्कर, शिकायत दर्ज
बकौल पुलिस, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को फिल्म की शूटिंग के दौरान स्कूटर सवार अभिनेता राजपाल यादव ने गलती से एक छात्र को टक्कर मार दी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र ने राजपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राजपाल ने भी शूटिंग में बाधा डालने को लेकर छात्र समेत कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।