राजस्थान कांग्रेस की बगावत में बीजेपी का हाथ नहीं: गहलोत के 'गद्दार' वाले बयान पर पूनिया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपनी पार्टी के नेता सचिन पायलट को 'गद्दार' कहने पर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि राजस्थान कांग्रेस में हो रही बगावत में बीजेपी का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा, "गहलोत बीते 4 साल से बीजेपी पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के इस एपिसोड से हमारा लेना-देना नहीं।"