राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से 'INDIA' गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे हनुमान बेनीवाल
राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के उम्मीदवार होंगे। बेनीवाल ने 'X' पर लिखा, "देश में संवैधानिक व्यवस्थाओं की रक्षा के लिए 'INDIA' के साथ मिलकर मज़बूती से चुनाव लड़ेंगे।" गौरतलब है, बीजेपी ने नागौर से ज्योति मिर्धा को अपना उम्मीदवार बनाया है।