केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने टोडाभीम (करौली) से कांग्रेस विधायक पृथ्वीराज मीना का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए लिखा पत्र शेयर किया है। पत्र में विधायक ने लिखा है, "ज़िला परिषद करौली में स्टाफ द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। विधायक निधि से जारी अनुशंसाओं पर बाबू रुपयों की मांग करते हैं।"