inshorts

राजस्थान के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का निधन, चर्चित भंवरी देवी हत्याकांड के थे आरोपी

राजस्थान के पूर्व मंत्री और 69-वर्षीय कांग्रेस नेता महिपाल मदेरणा का रविवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, “मदेरणा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है...शोकाकुल परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें...दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।” गौरतलब है, कैंसर से पीड़ित मदेरणा चर्चित भंवरी देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी थे।