कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने प्रस्ताव पारित किया है। कमिटी ने कांग्रेस के भावी अध्यक्ष को प्रदेश अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और एआईसीसी में प्रतिनिधि नियुक्त करने का अधिकार भी सौंप दिया है। गौरतलब है, राहुल ने फिर से अध्यक्ष बनने से इनकार किया था।