राजस्थान के सीएम ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि व सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने का किया एलान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब किसानों को ₹6,000 के बजाय ₹8,000 प्रतिवर्ष मिलेंगे। वहीं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भी ₹150 की बढ़ोतरी कर ₹1,150 प्रतिमाह किया गया है।