राजस्थान मंत्रिमंडल में हुआ विभागों का बंटवारा, सीएम भजनलाल ने अपने पास रखे 8 विभाग

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य सरकार द्वारा मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर भेजे गए प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पास गृह व आबकारी समेत 8 विभाग रखे हैं। उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी को वित्त व पर्यटन समेत 6 विभाग और उप-मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को परिवहन समेत 4 विभाग मिले हैं।

Load More