राजस्थान बीजेपी ने राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए रेप से जुड़े मामलों पर एक वीडियो 'X' पर शेयर किया है। बीजेपी ने लिखा, "कांग्रेस के कुशासन में हर रोज़ राज्य में 17 बहन-बेटियों से रेप हो रहा है।" बीजेपी द्वारा शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, राजस्थान में 2021 में रेप के 6,337 मामले सामने आए थे।