inshorts

राजस्थान में कैबिनेट विस्तार के लिए रोडमैप तैयार, सीएम बीमार न होते तो हो गया होता: माकन

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा कि राजस्थान में कैबिनेट विस्तार, विभिन्न बोर्ड व निगमों में नियुक्तियों को लेकर रोडमैप तैयार है। बकौल माकन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अस्वस्थ नहीं हुए होते तो अब तक ये काम पूरे हो चुके होते। मुख्यमंत्री गहलोत ने गुरुवार को ट्वीट किया, "आशा है कि मैं जल्द ही पहले की तरह काम शुरू कर दूंगा।"