राजस्थान में ज़िला बनाने की मांग पूरी ना होने पर कांग्रेस विधायक ने उतारे जूते

राजस्थान कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत ने नया ज़िला ना बनाए जाने पर विधानसभा के बाहर अपने जूते उतार दिए। प्रजापत ने बजट के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया और आगे कहा कि 36 समुदायों की ज़रूरी मांग को नज़रअंदाज़ किया गया। बकौल प्रजापत, जब तक बालोतरा को ज़िला बनाने की मांग पूरी नहीं होती वह जूते नहीं पहनेंगे।