inshorts

राजस्थान में दिवाली, छठ व क्रिसमस पर पाबंदियों के साथ ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति

राजस्थान सरकार ने सितंबर के आदेश में संशोधन करते हुए दिवाली समेत अन्य त्योहारों पर एनसीआर क्षेत्र को छोड़कर सभी ज़िलों में ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दी है। दिवाली व गुरुपरब पर रात 8-10 बजे, छठ पर सुबह 6-8 बजे के बीच पटाखे फोड़े जा सकते हैं। क्रिसमस और नए साल पर रात 11:55-12:30 के बीच इसकी अनुमति है।