जोधपुर (राजस्थान) में एक परिवार ने अपने घर में 3 गायों को पाल रखा है और वे उन्हें बेडरूम में खेलने व बिस्तर पर बैठने देते हैं। यह परिवार इंस्टाग्राम पर 'काउज़बीलाइक' नाम से पेज चलाता है जिसमें 'गोपी', 'गंगा' और 'पृथु' नामक अपनी गायों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करता है। एक यूज़र ने लिखा, "परिवार पर गर्व है...सलाम।"