राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को एलान किया कि वह 11 मई से भ्रष्टाचार, पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर अजमेर से जयपुर तक 'जन संघर्ष यात्रा' करेंगे। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) की बातों से लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं बल्कि वसुंधरा राजे हैं...अब मैं नाउम्मीद हूं...जनता ही भगवान है।"