inshorts

राजस्थान में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला आया सामने, अस्पताल में भर्ती कराया गया मरीज़

राजस्थान में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह के मुताबिक, संक्रमण के लक्षण दिखने पर 20-वर्षीय युवक को जयपुर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका सैंपल नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है। भारत में अब तक मंकीपॉक्स के 6 मामले सामने आए हैं।