राजस्थान में सभी बीजेपी विधायक लौटाएंगे गिफ्ट में मिले आईफोन-13: राज्य बीजेपी प्रमुख

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है, "बीजेपी राजस्थान के सभी विधायक राज्य सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय भार को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा दिए गए आईफोन वापस करेंगे।" गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा में बुधवार को पेश हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट के बाद राज्य के सभी 200-विधायकों को आईफोन-13 भेंट किए गए थे।