राजस्थान में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है बीजेपी: सीएम गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि बीजेपी राज्य के लोगों की एकता से परेशान है और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, "कोई भी व्यक्ति...यदि राजस्थान की शांति व्यवस्था को भंग करने का...प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई...की जाएगी।" बकौल गहलोत, "जिन राज्यों में...बीजेपी की सरकारें हैं...वहां रामनवमी पर...दंगे भड़के।"