राजस्थान में सियासी घटनाक्रम के बीच सीएम गहलोत के समर्थक विधायकों की मांगें क्या हैं?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक कांग्रेस विधायकों की मांग है कि दो-साल पहले जिन 102 विधायकों ने राज्य में सियासी संकट के समय सरकार बचाई उनमें से कोई अगला मुख्यमंत्री बने। उनके अनुसार, अगला मुख्यमंत्री चुनने में गहलोत की भागीदारी हो और नाम का एलान 19 अक्टूबर तक न हो। दरअसल, गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़़ेंगे।