राजस्थान में सीएम पद के दावेदार माने जा रहे बालकनाथ ने छोड़ी संसद सदस्यता
राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे बीजेपी नेता महंत बालकनाथ ने गुरुवार को संसद सदस्यता छोड़ दी। उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। बालकनाथ ने तिजारा विधानसभा सीट से जीत हासिल की। राज्य के नवनिर्वाचित विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दिया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा भी संसद सदस्यता छोड़ चुके हैं।