वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने कहा कि एनसीआर में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के सभी उद्योगों को 30 सितंबर तक पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) या बायोमास ईंधन को अपनाना होगा। बकौल सीएक्यूएम, ऐसा न करने पर उन्हें बंद कर दिया जाएगा। सीएक्यूएम ने कहा, "कंपनियों ने पीएनजी के अलावा...बायोमास ईंधन के उपयोग की...अनुमति के लिए अनुरोध भेजे थे।"