आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने मंगलवार को आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। राजस्थान रॉयल्स अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीत चुकी है जबकि आरसीबी को 2 मैचों में से 1 में हार मिली है।