राजस्थान विधानसभा में आज कौन-कौनसे विधेयक हुए पारित?

राजस्थान विधानसभा में सोमवार को 'राजस्थान विश्वविद्यालयों के अध्यापक (अस्थायी अध्यापकों का आमेलन) (संशोधन) विधेयक-2023' ध्वनि मत से पारित हुआ। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव ने कहा, "इससे पात्र अस्थायी अध्यापक नियमित किए जा सकेंगे।" इसके अलावा 'महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस ऐंड सोशल साइंसेज़ विधेयक-2023' व 'राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल संस्थान विधेयक-2023' भी आज पारित हुए।