राजस्थान विधानसभा में पारित हुआ 'विधियां निरसन विधेयक 2023', 133 ऐक्ट होंगे निरस्त
राजस्थान विधानसभा में बुधवार को 'राजस्थान विधियां निरसन विधेयक 2023' ध्वनि मत से पारित हो गया जिसके ज़रिए अप्रचलित व अनावश्यक 133 अधिनियमों को निरस्त किया जाएगा। राज्य के विधि व संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि राज्य की कानूनी प्रणाली को ज़्यादा आसान बनाने और इसमें सुधार करने लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।