राजस्थान सरकार ने 'चिरंजीवी योजना' का नाम बदलकर 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' किया
राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान 'चिरंजीवी योजना' का नाम बदलकर 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' करने का एलान किया। इस योजना में अब कैंसर का डे केयर इलाज भी शामिल होगा। गौरतलब है, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2021 में इस योजना की शुरुआत की थी।