राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राजस्थानी को राज्य की राजभाषा का दर्जा देने की मांग की। राजे ने कहा, "राजस्थान की मातृभाषा दुनिया की समृद्धतम भाषाओं में से एक है।" बकौल राजे, "यह (राजस्थानी) न सिर्फ हमारी पारंपरिक व सांस्कृतिक पहचान है...बल्कि हमारी भावनाओं से भी...जुड़ी हुई है।"