राजा चौधरी को शराब की आदत थी व हिंसक हो जाते थे, मुझे धोखा दिया: ब्रेकअप पर श्रद्धा शर्मा
ऐक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा ने राजा चौधरी से ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा है, "उन्हें (शराब) पीने की आदत थी जिसे मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती थी...शराब पीकर...वह हिंसक हो जाते थे।" बकौल श्रद्धा, "उन्होंने मुझे धोखा दिया...मैं ऐसी स्थिति में चुप...बैठने वालों में से नहीं हूं। मैंने उनसे बात की। उन्होंने कहा कि ऐसा शराब की वजह से हुआ।"