अभिनेता रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर, रीमा जैन समेत कपूर परिवार के कई सदस्य गुरुवार को मुंबई में दिवंगत राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इसे आशुतोष गोवारिकर और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार ने होस्ट किया था। गौरतलब है, फरवरी 2021 में राजीव कपूर का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था।