राजू श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार में पहुंचे सुनील पाल के साथ फैन ने की सेल्फी लेने की कोशिश

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार में उनके दोस्त-कॉमेडियन सुनील पाल समेत कई हस्तियां पहुंचीं। इस दौरान एक शख्स ने सुनील के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की जिसके बाद वहां खड़े लोगों ने उसे समझाना शुरू किया। वीडियो में लोग शख्स से कह रहे हैं, "समझ जाओ यार, दिल से थोड़ा तो शांत होने दो, माहौल तो देखो।"