कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने उनके पिता के निधन पर शोक जताने वालों को धन्यवाद कहा है। अंतरा ने ऐक्ट्रेस जूही बब्बर सोनी, फिल्ममेकर कजरी बब्बर और अन्य कई लोगों की पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर करते हुए लिखा, "धन्यवाद।" गौरतलब है, राजू का गुरुवार को दिल्ली के निगमबोध श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।