रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के साथ सेल्फी लेने के लिए एक अनजान शख्स एम्स (दिल्ली) के आईसीयू में घुस गया। बकौल रिपोर्ट्स, इस घटना के बाद आईसीयू के बाहर गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से राजू का इलाज चल रहा है और फिलहाल वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।