राजू श्रीवास्तव को 2-3 दिन बाद वेंटिलेटर से हटाया जाना था: उनका परिवार

दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के एक रिश्तेदार ने 'इंडिया टुडे' को बताया है कि राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। उन्होंने कहा, "आज सुबह राजू का बीपी गिर गया था जिसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया...हालांकि, बाद में उनका निधन हो गया...उन्हें 2-3 दिन बाद वेंटिलेटर से हटाया जाना था...उनकी दवाइयों की डोज़ भी कम हो गई थी।"