प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर ट्वीट किया है, "राजू श्रीवास्तव ने हमारी ज़िंदगियों को हास्य और सकारात्मकता से रौशन किया।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "वह हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए लेकिन वह अपने वर्षों के शानदार काम के ज़रिए असंख्य लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। ओम शांति।"